Ckp Divison : हावड़ा-बड़बिल जन शताब्दी में दिल दहला देने वाली घटना, महिला पर नवजात को ट्रेन से फेंकने का आरोप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

हावड़ा-बारबिल जन शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान मानवता को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत चलती ट्रेन में एक महिला द्वारा अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को खिड़की से बाहर फेंकने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच हुई। बताया जाता है कि सफर के दौरान महिला अचानक असामान्य व्यवहार करने लगी और उसने गोद में मौजूद नवजात को ट्रेन की खिड़की से बाहर फेंक दिया। कुछ देर बाद रेल ट्रैक के किनारे बच्चे का शव बरामद किया गया, जिससे यात्रियों में आक्रोश और दहशत फैल गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के बाद ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने बताया कि महिला इसके बाद अपने करीब तीन वर्षीय दूसरे बच्चे को भी ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश करने लगी, लेकिन सतर्क यात्रियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बच्चे की जान बचा ली।

स्थिति को नियंत्रित करते हुए यात्रियों ने महिला और उसके पति को पकड़ लिया और अगले स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हवाले कर दिया। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान मुद्रावती गोप के रूप में हुई है, जो पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। वहीं उसके पति ने अपना नाम शाहबुद्दीन बताया है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक दोनों करीब चार साल पहले घर से भागकर साथ रह रहे थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने ऐसा भयावह कदम क्यों उठाया। घटना ने पूरे रेल यात्रियों को झकझोर कर रख दिया है और जांच जारी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें