Rpf : रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार को पदोन्नति, बने वरिष्ठ कमांडेंट, आसनसोल भेजे गए

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के रेलवे सुरक्षा बल के समादेष्टा पवन कुमार को पदोन्नति प्राप्त हुई है। अब वे वरिष्ठ कमांडेंट के पद पर पदस्थापित किए गए हैं तथा उनका स्थानांतरण आसनसोल में किया गया है।

पवन कुमार ने रांची मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, दृढ़ प्रशासनिक कौशल एवं अनुकरणीय कार्यशैली का परिचय दिया। उनके मार्गदर्शन एवं स्पष्ट निर्देशों के कारण रांची मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम ने लगातार उत्कृष्ट कार्य करते हुए सुरक्षा, यात्री सेवा एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनके नेतृत्व में रेलवे परिसर, ट्रेनों एवं यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। विशेष रूप से यह उल्लेखनीय है कि उनके कार्यकाल के दौरान रांची मंडल में किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। यह उनकी सजगता, प्रभावी निगरानी व्यवस्था तथा टीम के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

पवन कुमार सदैव अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने न केवल अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ावा दिया, बल्कि जवानों का मनोबल बढ़ाने, आधुनिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने तथा आम यात्रियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास कायम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रांची मंडल के अधिकारी,रेलवे सुरक्षा बल जवानों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पदोन्नति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व स्थल आसनसोल में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए संगठन का गौरव बढ़ाएंगे।

रांची मंडल परिवार उनकी उज्ज्वल भविष्य यात्रा, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करता है। पवन कुमार का कार्यकाल रांची मंडल के इतिहास में सदैव प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहेगा। खैर आसनसोल डिवीजन में ट्रेनों में लगातार चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाना उनके लिए चुनौती होगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें