Breaking News
Jamshedpur Police : गोलमुरी, सोनारी समेत कई थानों में नए थाना प्रभारियों का योगदान, राजन आजादनगर आये, परसुडीह से अविनाश गए साइबर थाना, देखें-List Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को ₹20 लाख एवं ₹25 हजार मासिक सहायता पर समझौता Jamshedpur : BJYM जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर रविवार को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट Security Storm: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का बड़ा प्लान, 31 शर्तों ने बढ़ाई सियासी हलचल; राजीव गांधी हत्याकांड का भी जिक्र High Court Setback : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत Jamshedpur : गुरदीप पप्पू, अजीत गंभीर सहित 14 बरी, संदर्भ – 2017 में जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस में साइबर अपराध, उपभोक्ता अधिकार एवं लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में लीगल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में “साइबर अपराध, उपभोक्ता अधिकार एवं लैंगिक समानता विषयक जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकारों तथा लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं उन्हें जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में राजीव कुमार, न्यायाधीश, उपभोक्ता न्यायालय एवं तरुण कुमार, संस्थापक, निश्चय फाउंडेशन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं के अधिकारों, शिकायत निवारण की प्रक्रिया तथा डिजिटल युग में जागरूक उपभोक्ता बनने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लैंगिक समानता के विषय पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को समाज में समान अवसर, आपसी सम्मान, संवेदनशीलता तथा भेदभाव-मुक्त वातावरण की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक प्रगतिशील समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह महिला हो या पुरुष, समान अधिकारों और अवसरों के साथ आगे बढ़ सके।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजीता गांधी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूक, संवेदनशील, जिम्मेदार एवं कानूनी रूप से सशक्त नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में लीगल लिटरेसी क्लब की नोडल शिक्षिका कुमुद ठाकुर एवं शिक्षिका मोना भूमिज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञों से संवाद कर अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उन्हें सुरक्षित, जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर