WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : ओलडीह थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को दबोचा, पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर ओलडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 18 जून को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ब्लू रंग की आर-15 मोटरसाइकिल पर अवैध आग्नेयास्त्र लेकर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (अतिरिक्त प्रभार, नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 7.65 एमएम का देसी पिस्टल तथा एक जिंदा गोली बरामद की गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसने यह पिस्टल अपने साथी से 30 हजार रुपये में खरीदी थी। इसके आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

अभिषेक कुमार उर्फ एस.आर.के. (26 वर्ष), निवासी आशा वेली, तामोलिया, थाना कपाली, जिला सरायकेला-खरसावां।

अभिषेक दास उर्फ तापस (25 वर्ष), निवासी जनतापथ, क्रॉस रोड नंबर-04, थाना ओलडीह, जमशेदपुर।

ये किया गया बरामदग

एक 7.65 एमएम का देसी पिस्टल

एक जिंदा कारतूस

एक आर-15 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05CN3828)

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार, ओलडीह थाना प्रभारी शारिक अली, पु.अ.नि. अभिषेक कुमार, स.अ.नि. अजय लकड़ा एवं ओलडीह थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर