Breaking News
Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा में दो दिवसीय “योग फॉर हेल्दी एजिंग” योग शिविर का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन कदमा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं स्पोर्ट्स सेल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय “योग फॉर हेल्दी एजिंग” योग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के प्रथम दिवस कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में योग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बी.एड. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम की मुख्य योग प्रशिक्षिका जान्हवी गोस्वामी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

योगाभ्यास के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने बायोडायवर्सिटी पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान पार्क में स्थित विभिन्न प्रकार के वृक्षों, पौधों, पक्षियों एवं तितलियों के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त की। साथ ही सभी ने प्रकृति के सान्निध्य में वॉक कर पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व को समझा।

शिविर के द्वितीय दिवस प्रातः 7:30 बजे से 8:00 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्थानों से ऑनलाइन जुड़कर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस दो दिवसीय योग शिविर का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक, स्वास्थ्यवर्धक एवं ज्ञानवर्धक बताया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर