Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Workers Union : टाटा स्टील वायर रॉड मिल में वेज रिवीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज,  UCM रणवीर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने यूनियन के खिलाफ खोला मोर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

टाटा स्टील के वायर रॉड मिल (W.R.M.) में ग्रेड रिवीजन (वेतन संशोधन) में हो रही देरी को लेकर कर्मचारियों के बीच टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) के खिलाफ असंतोष गहराता जा रहा है. इस गंभीर मुद्दे को लेकर W.R.M. के UCM (यूनियन कमेटी मेंबर) रणवीर सिंह ने एक बड़े अभियान की शुरुआत की है.

हर सेक्शन के कर्मियों का मिल रहा समर्थन

तय जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह के नेतृत्व में एक ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई है, जिसके तहत एक गूगल फॉर्म जारी कर कर्मचारियों का समर्थन और ई-सिग्नेचर जुटाए जा रहे हैं. वर्तमान में 36 कर्मचारी इस फॉर्म के जरिए अपनी सहमति और डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज करा चुके हैं, और लगातार अन्य कर्मचारी भी इस अभियान के समर्थन में आगे आ रहे हैं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्य मांगें और मुद्दे

कर्मचारियों का कहना है कि वेज रिवीजन का मामला लंबे समय से लंबित है, जिससे कर्मचारियों में अनिश्चितता का माहौल है. इस अभियान के माध्यम से निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया जा रहा है. पिछले करीब 18 महीनों से लंबित वेतन संशोधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन जल्द से जल्द पारदर्शी और ठोस फैसला ले.

बेहतर न्यूनतम गारंटी लाभ (MGB):

कर्मचारियों को एक सम्मानजनक और बेहतर मिनिमम गारंटीड बेनिफिट मिले.

D.A. पर पॉइंट वैल्यू और भत्ते:

महंगाई भत्ते (D.A.) की प्रति पॉइंट वैल्यू को सुधारा जाए और अच्छे भत्ते (Allowances) शामिल किए जाएं.

N.S. ग्रेड कर्मचारियों का भविष्य:

एन.एस. (N.S.) ग्रेड के कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस ग्रेड संशोधन में उनके साथ उचित न्याय हो और उनके हितों को ठीक से देखा जाए।

यूनियन से सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

अभियान से जुड़े कर्मचारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) द्वारा उनके इन जायज मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया गया और एन.एस. ग्रेड के कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. कर्मचारियों ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि यदि कर्मचारी इस आगामी समझौते से संतुष्ट नहीं होते हैं और यूनियन उनका सही प्रतिनिधित्व करने में विफल रहती है, तो W.R.M. के कर्मचारी एकजुट होकर टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) से सामूहिक इस्तीफा देंगे.

कर्मचारियों का कहना है कि उनका यह विरोध यूनियन के नेतृत्व के सामने अपने हक और सम्मान के लिए एक शांतिपूर्ण और डिजिटल अपील है, जिसे नजरअंदाज करना आने वाले समय में यूनियन के लिए भारी पड़ सकता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर