WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Weather: पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट, अगले 1 से 3 घंटे में वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

SHARE:

येलो अलर्ट झारखंड

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), रांची मौसम केंद्र ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

आईएमडी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम के कई क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल सकता है। तेज हवा के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। विशेष रूप से खुले मैदान, पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों और ऊंचे स्थानों पर खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम के अलावा बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, पाकुड़, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां तथा पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्सों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

कृषि कार्यों में लगे किसानों को भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। वहीं, वाहन चालकों से खराब मौसम के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और आवश्यकता होने पर सुरक्षित स्थान पर रुकने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, येलो अलर्ट का अर्थ है कि मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है, इसलिए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर