Jamshedpur : मुस्कान के बारीडीह हाई स्कूल में आयोजित दंत जांच शिविर में 10 लोगों में दंत संबंधी समस्याएं मिलीं

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान द्वारा दंत आरोग्यम, राम मंदिर, टेल्को के सहयोग से बारीडीह हाई स्कूल में नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल की प्राचार्या संगीता हलधर ने किया।

शिविर में कक्षा 1 से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों के दांतों की जांच की गई। दंत चिकित्सक डॉ. अंकित सिंह एवं डॉ. प्रेरणा सिंह ने स्टाफ सदस्य शुभम और प्रतिमा के सहयोग से सभी की जांच की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों में दांतों से संबंधित समस्याएं पाई गईं, उन्हें दवा की पर्ची के साथ आवश्यक परामर्श दिया गया तथा बेहतर उपचार के लिए चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई। शिविर में कुल 105 लोगों की जांच की गई, जिनमें 10 लोगों में दंत संबंधी कमियां पाई गईं।

संस्था मुस्कान ने बताया कि मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं के लिए संस्था की ओर से 24 घंटे नि:शुल्क एवं गोपनीय काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 8092867918 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा, काउंसलर बिजेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, कौशलेश तिवारी, राजेश राय, दुलाल चंद पति तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें