Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में CISCE ज़ोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू, 26 स्कूलों के 230 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार से दो दिवसीय CISCE ज़ोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में शहर के 26 ICSE स्कूलों के 230 खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया।

चैंपियनशिप का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निधि श्रीवास्तव के स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों से समर्पण, ईमानदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरभजन सिंह, ओलंपियन, पूर्वी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल कुमार, झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव, कोल्हान सबडिवीजन के तकनीकी निदेशक एवं प्रतियोगिता के मुख्य चयनकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में आज़ाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के मुकाबले रविवार तक जारी रहेंगे। समापन समारोह में विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, तकनीकी अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय के शिक्षकों तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें