फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह बाजवा की धर्मपत्नी माता सुखवंत कौर की अंतिम अरदास का कार्यक्रम बुधवार को टिनप्लेट गुरुद्वारा में संपन्न हुआ. इस दौरान कीर्तन दरबार में उमड़े लोगों ने गुरवाणी श्रवण की और अरदास में शामिल होकर स्व. सुखवंत कौर को श्रद्धांजलि भेंट की.

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, बलवंत सिंह शेरों, मनजीत सिंह खालसा, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूरी टीम, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, नौजवान सभा प्रधान सरताज सिंह, रविंद्र सिंह, दलबीर सिंह, त्रिलोक सिंह, नवी सिंह, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, उपाध्यक्ष पलविंदर कौर, गुरमीत कौर एवं कई अन्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में लोग शामिल हुए.










