WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में 330 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, बोलेरो जब्त, दो गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश नाकाम, 11 बोरा शराब के साथ ₹7,550 नकद और दो मोबाइल बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देशी शराब की बड़ी खेप के परिवहन का खुलासा करते हुए 330 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान काले रंग की बोलेरो (JH05ED-0736) समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और ₹7,550 नकद भी बरामद किए गए हैं।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
थाना में जब्त बोलेरो

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को करीब 12:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मोड़ से काले रंग की बोलेरो में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जाने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

टीम ने सूचना के सत्यापन के लिए जगन्नाथपुर मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान करीब 2:15 बजे काले रंग की बोलेरो वाहन आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर बीच वाली और पीछे की सीट पर रखे 11 बोरों में कुल 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक Realme मोबाइल, एक OnePlus मोबाइल और ₹7,550 नकद भी बरामद किए गए।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में विकाश विशाल उर्फ छोटु (31), निवासी भुईयाडीह ग्वाला बस्ती, सिदगोड़ा तथा धीरेन तांती उर्फ पिंटू (करीब 40 वर्ष), निवासी भुईयाडीह कानु भट्ठा, सिदगोड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ये किया गया बरामद

– 330 लीटर अवैध देशी शराब, 11 बोरा

– काले रंग की बोलेरो, रजिस्ट्रेशन नंबर JH05ED-0736

– एक Realme मोबाइल

– एक OnePlus मोबाइल

– ₹7,550 नकद

मामले को लेकर बागबेड़ा थाना कांड संख्या 82/26, दिनांक 12 सितंबर 2026 के तहत बीएनएस की धारा 274/275 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए)/55 के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में शामिल टीम : पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था सुमित कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, पुअनि जेवियर होरो, पुअनि अरुण कुमार समेत बागबेड़ा थाना के पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर