WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 24 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर दी विदाई

SHARE:

अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जाना कुशलक्षेम, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से बुधवार को टाटा स्टील, जमशेदपुर से सेवानिवृत्त हुए 24 कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस सम्मान सभा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ एवं गिफ्ट कूपन भेंट कर सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी थे। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने उनके समाधान के लिए यूनियन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यूनियन की सुविधाओं और कार्यों की दी जानकारी

सम्मान सभा का संचालन यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने यूनियन की ओर से किए जा रहे कार्यों और कर्मचारियों के हित में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस और कैंसर रेस्ट हाउस जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया। यूनियन के सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

यूनियन पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम के अंत में यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर