स्वर्गीय अजीत सिंह की पत्नी की स्मृति में परिवार ने जमीन पर बैठकर संगत के लिए किया लंगर का प्रबंध, समाज के गणमान्य लोग हुए शामिल
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के छह वर्षों तक प्रधान रहे तथा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीत प्रधान स्वर्गीय अजीत सिंह (ओलंपिक इंजीनियरिंग कंपनी) की पत्नी माता नरेंद्र कौर का अंतिम अरदास कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर माता नरेंद्र कौर की स्मृति में लंगर का विशेष प्रबंध किया गया। परिवार की ओर से जमीन पर तिरपाल बिछाकर संगत के लिए बैठकर लंगर छकने की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने माता नरेंद्र कौर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय अजीत सिंह के सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को भी याद किया। साथ ही उनके पुत्र सरताज सिंह एवं पोते चरणप्रीत सिंह सहित पूरे परिवार द्वारा पारंपरिक तरीके से जमीन पर बैठकर संगत के लिए लंगर की व्यवस्था किए जाने की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।
इस मौके पर धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के प्रधान रविंद्र सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, प्रधान सलविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, महासचिव जोगा सिंह, संतोष सिंह संधू, गोपाल सिंह लाडी, सतवीर सिंह सोमू, मनजीत सिंह बाट, मनजीत सिंह, सरबजीत सिंह, पप्पी सिंह, लाली सिंह, चंचल सिंह एवं गुरचरण सिंह नागी सहित स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा और विभिन्न कमेटियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


































