Breaking News
World Toilet Day : विश्व शौचालय दिवस पर साकची सुलभ इंटरनेशनल में कटा केक, स्वच्छता का दिया संदेश, अंदर पढ़ें कब और किस देश में हुई थी इस दिवस की शुरुआत Patna : ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ 360ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰੀਆਂ ਤੇਜ਼, 13 ਤੋਂ 15 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਜੁੜੇਗਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸੰਗਤ ਇਕੱਠ Canada Sikh : “ਵਪਾਰ ਨਹੀਂ, ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਚਾਹੀਦੀ”, ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵੈਨਕੂਵਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ Delhi Sikh Sangat : ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਮੁੜ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਸਾਹਿਬਪੁਰਾ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਤੇ ਐੱਸਆਈਟੀ ਗਠਿਤ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Jamshedpur Court : अधिवक्ता भगवान दास के निधन पर 20 नवंबर को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे जमशेदपुर के वकील Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

World Toilet Day : विश्व शौचालय दिवस पर साकची सुलभ इंटरनेशनल में कटा केक, स्वच्छता का दिया संदेश, अंदर पढ़ें कब और किस देश में हुई थी इस दिवस की शुरुआत

SHARE:

सुलभ इंटरनेशनल के जोनल हेड संजय झा ने कहा- सफाई की जिम्मेदारी केवल सफाईकर्मियों की नहीं, इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी निभानी होगी अपनी भूमिका

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर गुरुवार को साकची डालडा लाइन स्थित सुलभ इंटरनेशनल परिसर में केक काटकर दिवस मनाया गया। हर साल की परंपरा के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश दिया गया और सार्वजनिक शौचालयों को साफ-सुथरा रखने में आम लोगों की भागीदारी को जरूरी बताया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में जुस्को के एसडीएम विभाग के मैनेजर योगेश राणा, जुस्को पब्लिक हेल्थ विभाग से सराफत, जेएनएसी के नोडल पदाधिकारी ज्योति पूंज पांडेय तथा सुलभ इंटरनेशनल के जोनल हेड संजय झा सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति सफाई करता है, जबकि हजारों लोग उस स्थान का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यदि उपयोग करने वाले लोग स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करें और गंदगी फैलाने से बचें, तो सार्वजनिक शौचालयों को साफ रखना आसान हो जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि शौचालयों का इस्तेमाल करने के बाद सफाई का ध्यान रखें, पानी की बर्बादी न करें और सार्वजनिक सुविधाओं को अपनी संपत्ति समझकर उनका संरक्षण करें। स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों के प्रयास से नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और नागरिक अनुशासन से संभव है। वहीं संजय झा ने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल के सभी शौचालयों में स्वच्छता का संदेश देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं और हमारे सभी स्टॉफ सभी मापदंडों का पूरा पालन रखते हैं।

2001 में सिंगापुर से हुई थी विश्व शौचालय दिवस की शुरुआत, 2013 में मिली संयुक्त राष्ट्र की मान्यता

विश्व शौचालय दिवस हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2001 में सिंगापुर से हुई थी। वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गनाइजेशन ने 19 नवंबर को इस दिवस के रूप में स्थापित किया था। इसके संस्थापक जैक सिम ने दुनिया भर में स्वच्छ शौचालयों और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था की जरूरत को वैश्विक चर्चा का विषय बनाने की पहल की थी।

सुलभ इंटरनेशनल के सभी शौचालयों में लगाए गए स्वच्छता का संदेश देने वाले पोस्टर

इसके बाद 24 जुलाई 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 नवंबर को आधिकारिक तौर पर विश्व शौचालय दिवस घोषित किया। उसी वर्ष पहली बार इसे संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दिवस का उद्देश्य केवल शौचालयों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि सुरक्षित और स्वच्छ शौचालयों की उपलब्धता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिलाओं की गरिमा और खुले में शौच की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-6 में वर्ष 2030 तक सभी के लिए स्वच्छ पानी और पर्याप्त स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर