WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : इंदरजीत सिंह ने पांच दिनों में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान, पेश की मानवता की मिसाल

SHARE:

  • 33वीं बार प्लेटलेट्स डोनेट कर बचाई मरीज की जान
  • युवाओं से नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान करने की अपील
  • स्वैच्छिक रक्तदान से बच सकती है किसी जरूरतमंद की जान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘आगाज’ के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने एक बार फिर मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने पांच दिनों के भीतर दूसरी बार प्लेटलेट्स दान कर गंभीर मरीज की जान बचाने में सहयोग किया। अस्पताल में एक गंभीर मरीज को आपातकालीन स्थिति में प्लेटलेट्स की आवश्यकता होने की सूचना मिलते ही इंदरजीत सिंह बिना देर किए रक्तदान केंद्र पहुंचे और अपना 33वां प्लेटलेट्स दान किया। उनके इस सेवाभावी कदम की सराहना हो रही है। इंदरजीत सिंह अब तक दो बार रक्तदान और 31 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। उनका यह प्रयास समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए प्रेरित करता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स कर्मी की मौत पर पांच दिन तक चला आंदोलन रंग लाया

Gambhir Car Associate Motion Ads

33 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके इंदरजीत सिंह ने युवाओं को दिया सेवा का संदेश

इस मौके पर इंदरजीत सिंह ने विशेषकर युवाओं से रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान या प्लेटलेट्स दान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती है, बल्कि हमारा छोटा-सा प्रयास किसी परिवार के बुझते हुए चिराग को बचा सकता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को अपनी क्षमता और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित रूप से रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य से जुड़ना चाहिए, ताकि किसी भी मरीज को रक्त या प्लेटलेट्स की कमी के कारण परेशानी न हो। इंदरजीत सिंह का लगातार किया जा रहा यह सेवा कार्य युवाओं और समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर