Breaking News
Jamshedpur Congress Protest : चढ़ावा मामले और MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ जिला कांग्रेस का DC कार्यालय पर धरना, केंद्र सरकार पर बोला हमला Jamshedpur : गोलमुरी में CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत, अफरा-तफरी Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में Jamshedpur : प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार Jamshedpur BJP : सिख नेताओं ने डॉ. प्रदीप वर्मा से की मुलाकात, राष्ट्रीय मंत्री बनने पर अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रधानमंत्री 15 नवंबर को आएंगे झारखंड, भाजपाई तैयारी में जुटे

SHARE:

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा के सफलता की निमित्त भाजपा गोलमुरी मंडल की बैठक हुई सम्पन्न, सक्रीय भागीदारी को लेकर बैठक में बनी रणनीति, वक्ताओं ने कहा- ऐतिहासिक होगी सभा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड आएंगे। जहां वे खूंटी जिले के उलिहातू में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के खूंटी आगमन को लेकर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तो वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की तैयारी में जुट गई है। बुधवार को सभा की तैयारी एवं सफलता को लेकर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भाजपा गोलमुरी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक टुइलाडूंगरी स्थित सीपी कबीर क्लब के सभागार में सम्पन्न हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने सभा के संदर्भ में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी उनकी जन्मस्थली उलिहातू जाकर उन्हें नमन करेंगे। सुबह 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद वे खूंटी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में, हम सभी कार्यकर्ताओं को 15 नवंबर को सुबह 10 बजे खूंटी पहुँच जाना अनिवार्य है।

बैठक में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी हलदर नारायण शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खूंटी दौरे को लेकर पूरे जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है, पीएम मोदी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व आमजन जी-जान से जुट गए हैं। सभा में जमशेदपुर महानगर से हजारों कार्यकर्ता व आमजन उपस्थिति दर्ज कराकर खूंटी की सभा में इतिहास रचेंगे।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन की खबर से पूरे जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं व आमजनों में काफी उत्साह है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास और प्रगति के राह पर गतिमान किया है और पूरे देश में आंतरिक और बाह्य सुरक्षा व्यवस्था को संबल प्रदान किया है, उससे आमजनों में काफी विश्वास और उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर में वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्यकर्तागण सभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जुट गए हैं।

बैठक के दौरान मंच संचालन महामंत्री अशोक सामंत एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नरेंद्र ओझा ने किया। बैठक के समाप्ति के क्रम में गोलमुरी मंडल के वरिष्ठ नेता एवं पिछले कई दशकों से पार्टी को सींचने वाले प्रेमसागर सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्य आत्मा के शांति की प्रार्थना की गई।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, अप्पा राव, जिला प्रवक्ता प्रेम झा, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ महिला नेत्री ममता कपूर, सोनू ठाकुर, सीनू राव, रंजीत गुप्ता, राजेश कुमार, कामेश्वर साहू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, किशोर राजा, बिमला साहू, सरस्वती साहू, पप्पू उपाध्याय, समरेश शुक्ला, ओम प्रकाश शाह, बच्चा बाबू शर्मा, बंटी सिंह, हन्नी परिहार, पीयूष ईशु, राजा अग्रवाल, जसबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, कर्मजीत सिंह कम्मे, प्रदीप बोड़ाल समेत भवन के प्रभारी, सह प्रभारी एवं बूथों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर