WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

JAMSHEDPUR : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

ग्राहक के हित और जागरूकता के विषय में कार्य करने वाली संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे स्वर्ण जयंती समारोह समिति बनाकर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है, यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। इस उल्लेखनीय वर्ष के लिए आयोजन समिति के गठन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रान्त बैठक का आयोजन 24 दिसंबर 2023 को होटल मेरिडियन सभागार, स्टेशन रोड में आयोजित किया गया। यह बैठक तीन सत्र में सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि रही पद्यश्री छुटनी महतो, पद्यश्री जानुम सिंह सोय, समाजसेवी डॉ कविता परमार, डाॅ बिनोद एक्का, शिक्षाविद ऐंजिल उपाध्याय शामिल हुए.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विषय प्रवेश कराते हुए संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने कहा कि सामाजिक समता हेतु ग्राहकीय जागरूकता एक अनिवार्य विषय है, जिस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्य करता है और पचास वर्षों की सफल यात्रा के बाद संगठन इस पर अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है।

वृत्त निवेदन करते हुए प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी ने जून 2022 से अब तक के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। डॉक्टर विनोद एक्का ने कहा कि झारखंड आंदोलन की भूमि है पर दुखद है कि जनता सदैव शोषण का शिकार रही है। ऐसे परिप्रेक्ष्य में ग्राहक पंचायत जैसी संस्था की अनिवार्यता से इंकार नहीं किया जा सकता है ।

परिवार की सुदृढ आर्थिक व्यवस्था में सजग महिला ग्राहक की भूमिका पर बोलते हुए डॉक्टर कविता परमार ने कहा कि महिलाओं को आत्मसंयम और परिपक्व सोच रखना होगा ताकि वह दिखावे की संस्कृति से दूर रहें ।

द्वितीय सत्र में प्रांत की उपाध्यक्ष बिमला हेंब्रम जी ने स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की घोषणा की।सभी सम्मानित सदस्यों को उत्तरीय भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

 

पद्मश्री छुटनी महतो को स्वर्ण जयंती अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने प्रांत सह सचिव पद के लिए अधिवक्ता अरविंद राणा और प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल जी के नाम की घोषणा की। विधि आयाम पर रवि प्रकाश सिंह और महिला आयाम की योजनाओं पर डॉक्टर कल्याणी ने प्रकाश डाला। आगामी योजनाओं की जानकारी आयोजन समिति के सचिव श्री आर अजय कुमार जी ने दिया। उपभोक्ता फोरम पर अधिवक्ता बबलू कुमार ने प्रकाश डाला।

तृतीय सत्र में डॉक्टर रजनी रंजन ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि पंचमहाभूत महाप्राण को अपने जीवन में अंगीकार करना होगा।

ऑनलाइन खरीदारी में समझदारी विषय पर विचार प्रकट करते हुए ऐंजल उपाध्याय जी ने कहा कि स्वदेशीकरण को अपनाने की जरूरत है.

अपनी बात कहते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पद्यश्री जानुम सिंह सोय ने शुभकामना देते हुए कहा कि संगठन का यह स्वर्ण जयंती वर्ष सुखद हो और झारखण्ड के ग्रामीण समुदाय को भी इस संगठन का सहयोग मिले।
स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की अध्यक्ष पद्मश्री छुटनी महतो जी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए इस संगठन से जुड़ने पर हर्ष व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के बीच भी गोष्ठी और विचार-विमर्श करने पर बल दिया।
पाथेय दिया संगठन के पालक अधिकारी श्री आनंद तुलस्यान जी ने।

तीनों सत्र की शुरुआत में ग्राहक गीत और स्वर्ण जयंती वर्ष गीत प्रस्तुत किया डॉली परिहार ने। प्रथम सत्र का संचालन अधिवक्ता रवि प्रकाश सिंह, द्वितीय सत्र का डॉक्टर कल्याणी कबीर और तृतीय सत्र का डॉक्टर अनीता शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रांत सह-सचिव अरविंद राणा जी ने किया।

इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा, डॉली परिहार, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख सरिता सिंह,सह प्रमुख सुकृति बनर्जी,सोमा बनर्जी, चंदन जायसवाल , नेहारानी खत्री, सुदीप्ता जेठी राउत, सुष्मिता की गरिमामयी उपस्थिति रही। व्यवस्था पक्ष में कोष आयाम प्रमुख श्री चंद्रनाथ बनर्जी, अंकेश भुईंया, वेंकटेश, रोहित, सौरभ राय, किशन नायर, चंचल लकड़ा की विशेष भूमिका रही।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति इस प्रकार है

●अध्यक्ष– पद्यश्री छुटनी महतो (सरायकेला)
●उपाध्यक्ष– पद्यश्री डॉक्टर जानुम सिंह सोय ( घाटशिला),
एंजेल उपाध्याय (जमशेदपुर),
श्रीमती नंदा सिंह (धनबाद),
डॉक्टर विनोद एक्का (धनबाद)

●सचिव — आर अजय (रांची)
●सह सचिव – डॉक्टर अनीता शर्मा (जमशेदपुर)

●कार्यालय प्रमुख – शंभू जायसवाल (जमशेदपुर)

●सम्मानित सदस्य ~

1. पप्पू सिंह, पूर्वी सिंहभूम
2.सरिता सिंह, पूर्वी सिंहभूम
3.रूबी लाल, जमशेदपुर
4.डॉक्टर रजनी रंजन, सरायकेला
5. आई पी एस अरुण उरांव, रांची
6.श्यामसुंदर महतो, रांची
7.सोनू साव, रांची
8.पंचम एक्का, गुमला
9.निरंजन सवासी, सिमडेगा
10.श्रीकांत श्रीवास्तव, सिमडेगा
11. गया प्रसाद शाह, दुमका
12.नेहा रानी खत्री, चाईबासा
13. गौतम चौधरी, रांची

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर