Chandigarh municipal election: कांग्रेस और आप को बड़ा झटका, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पद भाजपा ने झटके

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगने की खबर है. भारतीय जनता पार्टी ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर जीत हासिल की है. भाजपा (BJP) के कुलजीत संधू सीनियर डिप्टी मेयर और राजिन्दर कुमार शर्मा डिप्टी मेयर का चुनाव जीत गये हैं. जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है. जिसे इंडी गठबंधन की करारी हार के रूप में देखा जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर (Deputy Mayor Elections) के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई. सीनियर डिप्टी मेयर के लिए कुल सभी पार्षद और सांसद किरण खेर ने वोट डाला.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान करीब साढ़े 11 बजे तक वोटिंग चलती रही. मेयर ने चुनावी प्रक्रिया को अंजाम दिया. इस दौरान भाजपा के कुलजीत सिंह संधू को कुल 19 वोट मिले और वहीं कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को 16 वोट पड़े. शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने भाजपा को वोट किया है. ऐसे में भाजपा प्रत्याशी तीन वोट से चुनाव जीत गए. एक वोट अमान्य करार दिया गया. इससे पहले, वोटिंग खत्म होने के बाद दोनों पक्षों में हंगामा भी देखने को मिला.

बता दें कि मेयर चुनाव में बवाल और धोखाधड़ी के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था. यहां पर सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पक्ष में फैसला दिया था. प्राइजाइडिंग अफसर को कोर्ट ने जमकर लताड़ लगाई थी. उसके बाद अब डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव हुए. हालांकि, बीते कुछ दिन पहले, आम आदमी के पार्षद तीन भाजपा में शामिल हो गए थे. इन तीनों ने अब भाजपा को वोट डाला है और इसी कारण भाजपा की जीत हुई है. पहले कांग्रेस और आप के पास 20 पार्षद थे. लेकिन तीन के भाजपा में जाने से इनके पार्षदों की संख्या महज 17 रह गई थी. वहीं, भाजपा को अकाली, किरण खेर सहित कुल 19 वोट मिले हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें