Breaking News
Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

UP DOUBLE MURDER:जौनपुर में भाजपा नेता और अमरोहा में पंचायत सदस्य को मारी गोली, मचा हड़कंप

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर 

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और एक पंचायत सदस्य को सरेआम गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया है. जौनपुर में जौनपर में भाजपा नेता प्रमोद कुमार यादव को उस समय गोली मारी गई जब वे अपने घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि निमंत्रण देने के बहाने बदमाशों ने उन्हें बुलाया और प्रमोद जब बदमाशों के पास पहुंचे तो उन लोगों ने असलहा निकाला और तुरंत गोली मार दी।

वहीं दूसरी ओर अमरोहा के हसनुपर कोतवाली में बुधवार की देर रात एक दावत में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे सोहरका गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल खड़कवंशी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जौनपुर और अमरोहा दोनों जगह मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि प्रमोद यादव को गोली मारने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। वहीं घटना के प्रमोद यादव के परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद उनके परिवार और जानने वालों में काेहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार यादव मौजूद समय में भाजपा संगठन में जिला महामंत्री थे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की टिकट से मल्हनी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे। जब वे चुनाव लड़े थे। उस दौरान बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी भी मैदान में थीं। हालांकि प्रमोद यादव और धनंजय सिंह की पत्नी चुनाव हार गईं थीं।

जबकि अमरोहा में सतपाल खड़गवंशी की हत्या की खबर परिजनों को सुबह में मिली जब वे घर लौटकर नहीं आए तो परिजन खोजने के लिए निकले तालाब में उनकी लाश मिली. सर में गोली लगने से उनकी मौत की बात बताई जा रही है.

सिर में गोली लगने के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं रात में परिजनों को जानकारी नहीं हुई। सुबह तक वे घर लौटकर नहीं आए तो परिजन उन्हें खोजने के लिए निकले तो उनकी लाश मिली .सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

 

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर