Jamshedpur : चेत माह की संग्राद के साथ साकची गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया सिखों का नव वर्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साकची गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को संगत ने चेत माह की सांग्रद मनाने के साथ-साथ सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए नये वर्ष में प्रवेश किया. नानकशाही कैलेंडर के अनुसार चेत महीने की संग्रांद आज 14 मार्च को सिख मर्यादा अनुसार साकची गुरुद्वारा साहिब में नया साल मनाया गया.

कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे सजाया गया, जिसमें सुखमनी साहिब किर्तन जत्था ने 10:30 बजे तक तथा सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों ने 11:00 बजे तक किर्तन किया. उसके उपरांत हजूरी रागी भाई संदीप सिंह जी ने गुरबाणी किर्तन करके संगत को निहाल किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विशेष तौर पर पहुंचे अकाल गुरमत संगीत विद्यालय रिफ्यूजी कालोनी के बच्चों ने सिख इतिहास के बारे मे संगत को अवगत कराया और कीर्तन दरबार को भक्तिरस से सराबोर कर दिया. कार्यक्रम के समापन पर अरदास किया गया और संगत मे अटूट लंगर वरताया गया। इससे पूर्व प्रधान सरदार निशान सिंह ने दर्शन करने आयी संगत को नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए आगामी 13 से 16 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा मैदान में होने वाले बैसाखी सभ्याचार मेला में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया.

महासचिव परमजीत सिंह काले ने संगत को आह्वान करते हुए कहा कि बैसाखी मेला विशेष होने वाला है. जहां अमृतसर, पंजाब के कलाकारों की टीम सिख इतिहास पर विशेष प्रस्तुति देने के लिए जमशेदपुर पहुँच रही है। मंच का संचालन सुरजीत सिंह छीते ने किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें