फतेह लाइव, रिपोर्टर.
23 मार्च को शहीदे ए आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहदत दिवस पर जुगसलाई स्थित भगत सिंह चौक पर आगाज़ के कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने साथियों के साथ भगत सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, गुरबचन सिंह राजू, सुखदीप सिंह, कमलजीत सिंह विन्नी, सुखदेव सिंह गोल्डी, युवराज सिंह, सिमरन भाटिया, कुंदन सिंह छोटू आदि उपस्थित रहे.


