WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जीवन में सफल होने के लिए मन का शुद्ध होना जरूरी है: सरयू राय, श्री कृष्ण की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे: काले

SHARE:

सिदगोड़ा में भागवत कथा में शामिल हुए सरयू, काले व अन्य गणमान्य

Jamshedpur.
बागुनहातू स्थित दूर्गा पूजा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय एवं उद्घाटनकर्ता के तौर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शामिल होकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं बहनें और बड़े बुज़ुर्ग व कई युवा साथी उपस्थित थे.
इस मौके पर सरयू राय ने कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से मन में शांति मिलती है. मन एवं ह्रदय पवित्र होता है. साथ ही विचार शुद्ध होते हैं, जिसे हम एक अच्छे और साफ सुथरे समाज के निर्माण करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं. जीवन में सफलता पाने के लिए मन का शुद्ध होना बहुत जरूरी है.
मौके पर काले ने कहा कि श्रीमद्भागवत के आयोजन में शामिल होकर प्रभु श्री कृष्ण की भक्ति रस में आनंदित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. प्रभु दर्शन, आशीर्वाद के साथ साथ आयोजकों के स्नेह के लिए धन्यवाद. भगवान श्री कृष्ण की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे. देश में खुशहाली प्रदान करें हम सभी को सुख समृद्धि प्रदान करें.
इस आयोजन को सफल बनाने में युवा जन सेवा समिति, मॉर्निंग वाक ग्रुप, एआर. जी ग्रुप, सीपी समाज, कालिंदी समाज, हो समाज, नामता समाज एवं बाउरी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर