Breaking News
जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ: एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur police String : दिमाग ठंडा रखने के लिए वर्दी भी दांव पर, पार्टी मनाने के लिए बियर बार से खुलेआम हाथ में बियर की बोतलें लेकर निकले जवान, देखें – Exclusive Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

वैसे तो सभी को अपना खुशहाल जीवन जीने का अधिकार है और कोई व्यक्ति अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रहा है इससे हमें लेना-देना देना है. फिर भी अगर सामाजिक भूमिका में अहम जिम्मेदारी निभाते नजर आते लोग ही गरिमा को ताक पर रखेंगे तो फिर खबर बनाना भी हमारी जिम्मेदारी बनती है. बस एक ऐसा वीडियो ही फतेह लाईव की टीम ने बनाया है. जहां पुलिस अपनी गरिमा को ताक पर रखकर मौज-मस्ती की तैयारी कर रही है.

हमें एक वीडियो हाथ लगा है, जिसमें एक ट्रैफिक सिपाही वर्दी पहने मुंह ढककर दोनों हाथों से बियर की तीन बोतलें लेकर सीढ़ियों से नीचे उतर रहा है. नीचे एक सिपाही वर्दी में ही मोटरसाइकिल पर उसका इंतजार कर रहा है. फिर बीयर ढोने वाला सिपाही पहले पीछे और फिर मोटरसाइकिल पर बैठते ही ऊपर भी देखे जा रहा है. वीडियो बिष्टुपुर के पटियाला बार का बताया जा रहा है, जो बीते शनिवार की शाम 5.36 बजे का है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

खैर जो भी हो दिनभर का तापमान और टाईट ड्यूटी के बीच सिपाहियों की कड़ी जिम्मेदारी ये याद कहां रखने दे रही है कि बार में जाते समय क्या करना है, वर्दी पहने जाएं या नहीं?

वीडियो में वाहन संख्या 4491 का नंबर प्लेट भी हिंदी में लिखा है, जो ज्यादातर याद रखना मुश्किल है. देखने से तो यह पल्सर बाइक लग रही है, लेकिन संख्या के ऊपर का नंबर भी क्लीयर नजर नहीं आ रहा है. सिपाही के हाथ में बर्थडे में फोड़ने वाला एक पटाखा है, जो प्रायः शादी पार्टी और केक कटिंग में इस्तेमाल होता है. यानि ये तो तय है कि ये लोग किसी पार्टी और मौज-मस्ती की तैयारी में निकले हुए थे.

बहरहाल, ये जवान ट्रैफिक के हैं जो ड्यूटी के नाम पर सुबह सूरज निकलते ही चौक चौराहों पर सजधज कर खड़े हो जाते हैं. ट्रैफिक नियमों के 36 से ज्यादा बहाने बनाकर लोगों से फाइन वसूलते हैं. क्या बच्चे क्या बुजुर्ग किसी को भी बख्शा नहीं जाता है और यही जवान नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी की जिले के वरीय अधिकारी जो पुलिस की छवि को बनाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं और कई दावे करते हैं. वह इन जवानों पर क्या नकेल कंसते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर