WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डॉ. अंबेडकर जयंती पर महिला आयाम व विधि आयाम विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वर्ण जयंती आयोजन समिति द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के साथ-साथ महिला आयाम और विधि आयाम की संयुक्त विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें संविधान प्रदत्त ग्राहक के अधिकार को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और ग्राहक आयोग की भूमिका के परिपेक्ष्य में इस विषय को समझा गया. इस कार्यक्रम का आयोजन टिनप्लेट स्थित केबल क्लब के मुख्य सभागार में किया गया. अतिथि वक्ता के तौर पर अधिवक्ता कंचन मिश्रा और सूरज प्रकाश की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का आरंभ मां भारती, स्वामी विवेकानंद और संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : आरएसएस ने जादूगोड़ा में मनाई अम्बेडकर जयंती

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जागरूक होना ही सही मायने में शिक्षित होना है

संगठन मंत्र का वाचन प्रचार प्रसार टोली के अंकेश भुइंया ने किया. सभी अतिथियों से परिचय रौशन कुमार ने कराया. स्वागत वक्तव्य देते हुए डॉक्टर अनीता शर्मा ने कहा कि जागरूक होना ही सही अर्थों में शिक्षित होना है. इसलिए हम सब को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा. भीमराव अंबेडकर ने भी हमें यही संदेश दिया था. विषय प्रवेश कराते हुए झारखंड प्रांत की महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने कहा कि अपने अधिकारों को जानने के लिए जरूरी है कि हम उपभोक्ता संबंधी कानून के बारे में भी जानकारी रखें और इसी विषय पर बात करने के लिए आज इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

आए दिन इस तरह के मामले कोर्ट में आते हैं

अपनी बात रखते हुए अतिथि वक्ता सूरज प्रकाश ने कहा कि आए दिन इस तरह के मामले कोर्ट में आते हैं पर कई बार यह देखा गया है कि शिकायत करने वाला ही पीछे हट जाता है या जानकारी के अभाव में अपनी बात पर दृढ नहीं रहता है. जरूरी है कि हम इस कानून को जानें समझें और इसका उपयोग करें. अतिथि वक्ता अधिवक्ता कंचन मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी में भी आपको 48 घंटे के अंदर ही शिकायत दर्ज करना जरूरी होता है और मेल करने के बाद एक महीने के अंदर ही आपकी शिकायत का निपटारा हो जाता है. जरूरी यह है कि हम इस सारी प्रक्रिया से अवगत रहे तभी हम अपने अधिकारों की सुरक्षा कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी – बॉलीवुड नाइट में झूमा कैम्पस, टेक इट इजी उर्वशी… पर खूब जमाया रंग

गोष्ठी में ये लोग हुए शामिल

धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने. तत्पश्चात शांति मंत्र का वाचन सबों ने सामूहिक रूप से किया और इसके साथ विचार गोष्ठी का समापन हुआ. इस विचार गोष्ठी में झारखंड प्रांत की सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर, पूर्वी सिंहभूम के सचिव चंचल लकड़ा, अधिवक्ता महेश वर्मा ,ध्रुव कुमार, शुभांकर सिकदर, रवि साहु, विकास कुमार, प्रीति सोनल, पप्पू राव, प्रभु, नवीन तिवारी, अमित पाठक, रीना परितोष, सुष्मिता और अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे. विचार गोष्ठी में कुल 29 लोगों की सम्माननीय उपस्थिति रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर