फतेह लाइव, रिपोर्टर.
साकची सुपर सिंहस ने दसमेश प्रकाश-बिरसानगर को दस विकेट से रौंद कर सेमीफाइनल में जगह बनायी जबकि सुपर किंग्स-टिनप्लेट, जमशेदपुर वारियर्स व बीर खालसा-जुगसलाई ने अपने-अपने मैच जीतकर सिखों की प्रतियोगिता क्रिकेट लीग फॉर सिख (सीएलएस) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित आर्मरी मैदान में जमशेदपुर वारियर्स कदमा के धाकड़ बल्लेबाज राजवीर सिंह ने धमाकेदार शतक बनाया जिसमें 13 शानदार छक्के शामिल हैं. गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग फॉर सिख (सीएलएस) का भव्य आगाज किया गया. जिसमे पहले मैच में सुपर किंग्स-टिनप्लेट ने रॉयल सिख-गोलमुरी को आठ विकेट से हराया जबकि दूसरे मैच में राजवीर सिंह की शानदार शतकीय पारी की बदौलत जमशेदपुर वारियर्स-कदमा ने सोनारी सुपर सिंहस-सोनारी को 84 रनों की से मात दी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण
सुपर सिंहस ने दसमेश प्रकाश को 10 विकेट से हराया

तीसरे मैच में साकची सुपर सिंहस ने दसमेश प्रकाश-बिरसानगर को 10 विकेट से परास्त किया जबकि चौथे मैच में रिक्की (98) के धुआँधार नाबाद पारी की मदद से बीर खालसा-जुगसलाई ने हवारा एकादश-मानगो को एकतरफा मैच में सौ रनों से हराया. सुपर किंग्स-टिनप्लेट के करण सिंह, जमशेदपुर वारियर्स कदमा के राजवीर सिंह, साकची सुपर सिंहस के तजिंदर सिंह और बीर खालसा के रिक्की सिंह को उम्दा खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया. देवराज सरकार और डांसिंग अंपायर ताइबू अंपायरिंग की भूमिका में रहे जबकि राहुल कुमार स्कोरर थे. शुक्रवार को गबरू- मानगो का मुकाबला खालसा एकादश-जुगसलाई, यंग खालसा-नीलडीह, केशरी जोधे-राउरकेला से, सुपर किंग्स एकादश-टिनप्लेट, जमशेदपुर वारियर्स-कदमा से भिड़ेगी.
इसे भी पढ़ें : Potka : प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में शिक्षक अविभावक बैठक आयोजित
मंच का संचालन सुखवंत सिंह सुखु ने किया

इससे पूर्व क्रिकेट लीग फॉर सिख (सीएलएस) का भव्य उद्घाटन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह उपस्थित थे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने हाजरी भरी. सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह तोते और झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह ने भी सम्मानित अतिथि के रूप में मंच साझा किया. स्वागत भाषण महासचिव अमरजीत सिंह ने दिया जबकि मंच संचालन सुखवंत सिंह सुखु ने किया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोकसभा चुनाव 2024 : समीर मोहंती व विद्युत वरण महतो में होगी कांटे की टक्कर
उद्घाटन समारोह में ये लोग हुए शामिल
उद्घाटन समारोह के अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह व गुरमीत सिंह तोते, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, अर्जुन सिंह वालिया, जसवीर सिंह संधू, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखविंदर सिंह राजू, हरदीप सिंह, सुरेंदर सिंह शिंदे, बलकार सिंह, सुखवंत सिंह सुखु, परमजीत सिंह रोशन, सुरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, जोगिंदर कौर समेत कई लोग उपस्थित थे.









































