WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रभात प्रहरी में पवन के नेतृत्व में भाजपा ने चलाया सघन प्रचार अभियान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी से भरी मतों से विजयी बनाने के लिए जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र के सीतारामडेरा मंडल सहित अन्य क्षेत्रों में सघन प्रचार अभियान जारी है. भाजपा के वरीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे पवन अग्रवाल के नेतृत्व में मार्निंग वाकरों की टीम द्वारा मंगलवार की सुबह एग्रिको तारापुर स्कूल के पास काफी संख्या में बच्चों को स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों के बीच प्रचार किया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur Breaking : अपराधी नीरज दुबे, मो. चांद समेत पांच गिरफ्तार, जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कमल छाप पर वोट डालने की अपील की

पवन अग्रवाल ने मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए उनसे भाजपा को मत देने का आग्रह किया. इसके बाद प्रचार टीम ने एग्रिको क्वार्टर एरिया में लोगो को कमल छाप पर मत डालने की अपील की ताकि विकसित और सशक्त भारत का निर्माण हो सके. इस मौके पर पर पवन अग्रवाल के अलावा वेद प्रकाश उपाध्याय, रविन्द्र सिंह, राम अवतार अग्रवाल, सुबोध कुमार, ओंकार सिंह, निहार पॉल, कंचन दे, बुच्चू सहित काफी संख्या में सदस्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें New Delhi : राजकीय सम्मान के साथ गंगा घाट पर होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार

सीतारामडेरा भाजपा मंडल में भी चला जनसंपर्क अभियान

दूसरी ओर सीतारामडेरा मंडल भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में कुम्हार पारा, देवनगर गांधी आश्रम में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया और लोगों से भारी संख्या में कमल फूल पर बटन दबा कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की गयी. इस मौके पर मुख्य रूप से पवन अग्रवाल शामिल हुए. पवन ने लोगों से विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को मत देने की अपील की. उन्होंने मतदाताओं को उनके एक-एक वोट का महत्व भी समझाया. प्रचार अभियान में मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद साहू, बासुदेव प्रसाद, सुबोध कुमार, रणजीत सिंह, मित्रु प्रधान, संतोष सेठ, उमेश साव, दर्शन कुमार, रामचंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखारी, राखामाइंस व हल्दीपोखर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील – कुलवंत सिंह बंटी

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बर्मामांइस मंडल के कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं रामबाबू तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इसकी शरूआत इस्ट प्लांट बस्ती पंजाबी लाइन से की गयी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को आशीर्वाद देने की अपील की. वहीं भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगा गया और विद्युत वरण महतो को भारी बहुमत से जीताकर केंद्र में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कही गयी. मौके पर भाजपा कार्य समति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, राम बाबू तिवारी, राजेश सिंह पप्पू, दीपक झा, सूरज सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सौरभ श्रीवास्तव, मिन्टू मिस्रा, मधु तांती, राम दुलारी,कर्पूरा सून्डी, शशि सिंह, रितेश झा, रविजेंन्ट सिंह, उपेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार, उज्ज्वल राय, उमेश लाल, बर्मा, धर्म नाग समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर