Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सामान्य प्रेक्षक ने गुड़ाबांदा प्रखंड में कलस्टर, मतदान केन्द्र व अंतर्राज्यीय चेकनाका का किया निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

09-जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक किल्लु शिव कुमार नायडू द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड में कलस्टर एवं चेकनाका का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक रेरुआ मुड़ाठाकुरा कलस्टर पहुंचे जहां उन्होंने पोलिंग पार्टी व पुलिस बल के आवासन के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. वहीं मतदान केन्द्र संख्या 181, 182, 183 में मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराये गए मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, बिजली, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय व चहारदीवारी आदि का निरीक्षण किया तथा कलस्टर से मतदान केन्द्रों की दूर आदि की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 25 मई को जिले के 1887 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नगदी, ड्रग्स, उपहार की वस्तु, अवैध शराब और हथियार के अवैध परिवहन पर रखें कड़ी निगरानी

सामान्य प्रेक्षक ने गुड़ांबादा प्रखंड से सटे ओडिशा के बॉर्डर पर बनाये गए अंतर्राज्यीय चेकनाका तेतुलडांगा और मुचरीशोल का निरीक्षण कर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी पहिया वाहनों की जांच गंभीरता से करें. आपत्तिजनक सामग्री मिलते ही उसे जब्त कर अविलंब कार्रवाई के लिए इसकी सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को दें. शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता से चुनाव संपन्न कराया जा सके इसके मद्देनजर चेकनाका के माध्यम से नगदी, ड्रग्स, उपहार की वस्तु, अवैध शराब और हथियार के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखे जाने का भी निर्देश दिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर