Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : फार्मेसी विभाग के 15 विद्यार्थियों को बेंगलुरु व भूटान की कंपनी में तीन लाख के पैकेज पर मिला जॉब

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में बेंगलुरु स्थित ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विस कंपनी तथा भूटान स्थित अजिटा भूटान हेल्थकेयर सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया. इसमें विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्रओं ने हिस्सा लिया. इनमें से कुल 15 छात्र-छात्राओं का कंपनी में अंतिम रूप से चयन किया गया. रोजगार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के विषय में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सत्र के पदाधिकारियों ने बताया कि ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विस नामक कम्पनी ने बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के पश्चात फार्मेसी विभाग के नैंसी शर्मा, शिव गोंविद यादव किसलय कुमार, नितिका कुमारी, श्वेता कुमारी, मयंक कश्यप, हरप्रीत कौर का चयन ट्रेनी मेडिकल कैडर के पद पर किया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमीन विवाद में धारदार हथियार से वारकर जमीन कारोबारी की हत्या

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशिक्षण के बाद कौशल के आधार पर वेतन में होगी वृद्धि

वहीं भूटान स्थित अजिटा भूटान हेल्थकेयर सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड ने आर्या कुमारी, अविनाश कमिला, मयंक कश्यप, मधुमिता साहु, दुआ परवीन, अनुराग कुमार, अनुपम दास, किसलय कुमार का चयन क्वालिटी इन्सॉरेंस और क्वालिटी कंट्रोल विभागों के विभिन्न पदों के लिए किया है. चयनित सभी उम्मीदवारों को औसतन तीन लाख का वार्षिक वेतनमान प्राप्त होगा और प्रशिक्षण के पश्चात प्राप्त दक्षता एवं तकनीकी कौशल के आधार पर उनके वेतनमान में वृद्धि की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इंडी गठबंधन के प्रत्याशी पहुंचे सीख समाज के बीच, हुआ जोरदार स्वागत

प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हो रहे हैं

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से रोजगार सत्र का आयोजन किया जा रहा है. इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों को रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं. रोजगार प्राप्ति की प्रक्रिया के विषय में विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विभाग के संकाय सदस्यों ने बताया कि इन विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन साक्षात्कार और एम्प्लॉय सलेक्शन टेस्ट के बाद किया गया है. विद्यार्थियों को चयन की सभी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप से पूर्ण करने के पश्चात ऑफर लेटर भी दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मां तुझे सलाम संस्था ने खासमहल में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

कुल सचिव ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नाता व्यक्त की

विद्यार्थियों के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हो रहे हैं. ये विश्वविद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है. श्री सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे प्राप्त अवसरों का समूचित लाभ उठायें और नियमित रूप से साक्षात्कार सत्रों में सम्मिलित हों. उन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महती भूमिका निभा रहे विश्वविद्यालय प्रशासन और संकाय सदस्यों के प्रति भी आभार जताया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर