Jamshedpur Election : विकसित और समृद्ध भारत के लिए मोदी के हाथों को करें मजबूत : काले, भाजपा प्रत्याशी विधुत महतो के पक्ष में पूर्व प्रवक्ता काले ने जनसंपर्क कर राजनीतिक पार्टियों में पैदा की हलचल, देखें – Video और photo

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को बीजेपी झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले जमशेदपुर की सड़कों पर भाजपा का प्रचार करने निकल पड़े. भाजपा से निष्कासित नेता का एकाएक उम्मीदवार विद्युत महतो के पक्ष में प्रचार करने को लेकर जहां कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. वहीं राजनीतिक दलों में भी हलचल पैदा हो गई. राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि विद्युत दा काले के संपर्क में थे और चुनावी माहौल को लेकर कई तरह के सांगठनिक विचार चल रहे थे. काले के प्रचार में आने से पूर्व के एक बड़े नेता के समर्थक भी भौचक रह गए हैं.

बहरहाल काले ने बागुनहातु के ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, कालिंदी बस्ती, नामता बस्ती, क्रिश्चियन बस्ती, गजरा चौक, नीमभट्टा, सूखा तालाब, बंगाली बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर 25 तारीख के मतदान में भाजपा को वोट देकर देश में एक मजबूत सरकार बनाने एवं भाजपा प्रत्याशी विधुत वरण महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि देश में दस वर्षों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड में रांची जमशेदपुर हाईवे को बनाकर विकास कार्य को गति प्रदान की. विकसित और समृद्ध भारत के लिए जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विधुत वरण महतो के पक्ष में वोट देकर मोदी के हाथों को सभी मजबूत करें.

मौके पर तारानंद कामंत, शशीबीर राणा, रविंद्र मास्टर, थार साहु, अनुभव, बबन मजुमदार, सुभाष प्रमाणिक, विवेक कामंत, लख्खीकांत घोष, साहिल परियार, बनारसी, राहुल नामता, शशिकांत कुमार, रोहित नामता, अजय सिंह, राजू कालिंदी, राजकुमार कालिंदी, संजय राणा, सोनू देव आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर