Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : निकर पहने, हाथ में रायफल लेकर बार आया शख्स, डीजे को गोली मारी और चलता बना, गिरफ्तार – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिर्पोटर

 

झारखंड की राजधानी रांची के एक बार में रविवार देर रात एक डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस गोलीबारी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक शख्स निकर पहने, मुंह में अपनी टी-शर्ट लपेटे हाथ में आधुनिक रायफल लेकर बार के अंदर घुसता दिख रहा है. इसके बाद उसके सामने डीजे संदीप आता है. उससे कुछ बात करना चाहता है,तब तक सिरफिरा गोली दाग देता है. इसके बाद आराम से वहां से चला जाता है.

 

रांची के एक बार में गोलीबारी का वीडियो फुटेज सामने आया है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बार के डीजे को गोली मार दी गई. वीडियो में एक शख्स नंगे बदन सिर्फ निकर पहने और हाथ में रायफल लिये दिख रहा है. वह बार के अंदर घुसते ही डीजे को गोली मार देता है. इसके बाद आराम से वहां से चला जाता है. उस शख्स ने न सिर्फ बार में घुसकर डीजे को गोली मारी, बल्कि काफी देर तक बार के बाहर रह-रह कर फायरिंग भी की.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

स्पोर्ट्स बार के बाहर का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें सिरफिरा शख्स अपनी कार से उतरकर पहले बार की बिल्डिंग पर फायरिंग करता दिखता है. फिर, गोलियों का खोखो भी चुनता है. कार में बार-बार बैठता है और उतर जाता है. सामने लगी एक बाइक को धक्का देकर गिरा देता है. उसके बाद फिर फायरिंग करता है.करीब 10-15 मिनट तक वह बार के बाहर ऐसी ही करतूत करता दिखाई दे रहा है. इसके बाद जब एक आर उसके तरफ आती है तो उसे भी रायफल दिखा कर डराने की कोशिश करता है.

 

 

डीजे संदीप की गई जान

इस घटना के बाद रांची के चुटिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब एक बजे चार अपराधी एक्सट्रीम बार में घुस गये और बार के डीजे संदीप उर्फ सैंडी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. घायल संदीप को तुरंत रिम्स भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.

 

शराब पी रहे युवकों से हुआ था डीजे का झगड़ा

बताया जाता है कि रविवार रात कुछ चार-पांच युवक शराब पी रहे थे. इसी दौरान उनका डीजे संदीप और बार के कुछ अन्य कर्मचारियों से विवाद हो गया. विवाद के बाद झड़प भी हुई, लेकिन किसी तरह मामला शांत हो गया और सभी चले गए. फिर कुछ देर बाद बार में शराब पी रहे पांचों युवक वापस आये, उस वक्त बार बंद हो गया था. डीजे संदीप और अन्य कर्मचारी बार से निकल रहे थे. तभी उस शख्स ने रायफल से डीजे को गोली मार दी और चलता बना.

 

हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि बरामद हथियार लाइसेंसी है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर