WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से प्रख्यात डॉक्टर सत्य रंजन समल ने की मुलाकात

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में अपने मतदान करने को लेकर 3 दिवसीय जमशेदपुर प्रवास पर थे. इस दौरान उनसे ओडिशा के प्रख्यात डॉक्टर सत्य रंजन समल ने शिष्टाचार मुलाकात की. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के जमशेदपुर स्थित एग्रिको आवास पर हुए मुलाकात में डॉ. सत्य रंजन समल ने रघुवर दास को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने ओडिशा राज्य में पिछले 7-8 महीनों में राज्यपाल के रूप में किये गए कार्यों और सक्रियता की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानकर तत्परता से निदान करना ओडिशा की जनता को बहुत भा रहा है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : इग्नू बीएड की कार्यशाला के छठवें दिन बेहतर चिंतनशील डायरी लिखने के नियमों को जाना

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ओडिशा की जनता खुश को गौरवान्वित महसूस कर रही है

डॉ सत्य रंजन समल ने कहा कि राज्यपाल के रूप में ओडिशा राज्य के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेना और योग्य लाभुकों को उसका लाभ दिलाने का प्रयास कई मायनों में सराहनीय रहा है. वहीं, डॉ सत्य रंजन समल ने कहा कि ओडिशा की जरूरतमंद और गरीब जनता के प्रति आपकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से ओडिशा की जनता भी आपके जैसे ही सशक्त और निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री की राह देख रही है. उन्होंने कहा कि आपके अगुवाई में जब राजभवन के द्वार आम जनता के लिए 24 घंटे खुला हो, तो ऐसे में ओडिशा की जनता भी खुदको गौरवान्वित महसूस कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर