Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : देर रात बिजली विभाग के कार्यालय पर शंकोसाई के लोगों जमकर काटा बवाल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो डिमना बस्ती बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय सह पावर सबस्टेशन पर शंकोसाई के सैकड़ों लोगों ने बिजली बहाल नहीं रहने के कारण जमकर बवाल काटा. शंकोसाईं रोड नंबर 1, रिफ्यूजी कॉलोनी लक्ष्मी नगर के लोगों का सब्र का बांध चार दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं होने के बाद टूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत चार दिनों से शंकोसाई रोड़ नंबर एक, रिफ्यूजी कॉलोनी, लक्ष्मी नगर में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है. इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं रोज कामकाज में जाने वाले लोग अपना काम काज छोड़कर पानी ढोने में परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नीरज सिंह ने टैंकर से मानगो में किया पानी का वितरण, लोगों को मिली राहत

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कर्मचारियों को आग की तपिश देकर दिलाई गर्मी की एहसास

बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद केवल खानापूर्ति करने का काम किया जा रहा है. खराब ट्रांसफार्मर और तार विभाग के द्वारा बदला नहीं जा रहा है. आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने विकास सिंह के नेतृत्व में काम कर रहे कर्मचारियों को आग की तपिश देकर गर्मी का एहसास दिलाने का प्रयास किया. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि जिनके पावर से बन्ना गुप्ता सुपर पावर बने हुए हैं वैसे लोग (जनता) आज सड़क पर हैं और बन्ना गुप्ता के कुत्ते भी वातानुकूलित कक्ष में सो रहे हैं. विकास सिंह ने कहा कि अधिकारी के दिमाग में यह बात समा गई है कि जो स्थानीय विधायक है उसे आम जनता से कुछ भी लेना-देना नहीं है. जो मन में आएंगे अधिकारी वह करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्ट्रांग रूम में महाराष्ट्र का ट्रक घुसते देख आक्रोशित हुए इंडिया गठबंधन के नेता, जमकर काटा बवाल

स्थिति नहीं सुधरी तो जीएम कार्यालय में होगी तालाबंदी

विकास सिंह ने कहा कि यह अधिकारियों का भ्रम है. पानी बिजली की समस्या किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बारह घण्टे में स्थिति सामान्य नहीं हुई तो बिजली विभाग का कैश काउंटर को बंद कराया जाएगा. उसके बाद भी स्थिति नई सुधरी तो जीएम कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी. भारी भरकम भीड़ देखकर मौके पर उलीडीह थाना के अधिकारी पहुंच कर आंदोलन कर रहे लोगों के शांत करवाया. स्थानीय लोगों ने जमकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुर्दाबाद के नारे लगाए. मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, डॉ उपेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार शर्मा, दिलीप शर्मा, कमल शर्मा, संत साहू, सुनील पासवान, अर्जुन यादव, राहुल मेहरा, रोशन मेहरा, भीम साहू, आनंद साहू, राकेश चौधरी, ललन मेहरा, सुरेश साहूं संदीप शर्मा, मनोज शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सिंह, विष्णु अग्रहरि, बादल सरकार, संजू देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर