WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रांची के दुष्कर्म मामले को लेकर सैन्य परिषद ने निकाला आक्रोश रैली

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लद्दाख में तैनात जवान की पत्नी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य पूरे परिवार के साथ आक्रोश रैली निकाली. राज्य प्रशासन की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ साकची गोलचक्कर से शहीद चौक तक सड़कों पर जम कर नारेबाजी हुई एवं दुष्कर्मियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलाने की अपील की गई. संगठन के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री विनय यादव एवं जितेंद्र सिंह ने संपूर्ण राज्य के अपराधियों के बढ़ते हुए मनोबल और अपराधिक गतिविधियों में हुई वृद्धि के लिए राज्य सरकार को धिक्कारा.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : देर रात बिजली विभाग के कार्यालय पर शंकोसाई के लोगों जमकर काटा बवाल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

केंद्रीय नेतृत्व मामले को गंभीरता से ले रही है

क्रीड़ा भारती के प्रांतीय मंत्री राजीव कुमार ने कहा कि जब राष्ट्र को सुरक्षा प्रदान करने वाले सैनिकों का परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो इस जंगलराज में आम जनमानस की क्या स्थिति होगी. इसकी मूल्यांकन करने की आवश्यकता है. प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने इस आक्रोश यात्रा में शामिल सभी सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर इस विषय पर बारीकी से नजर रखी जा रही है एवं केंद्रीय नेतृत्व इस विषय को बहुत गंभीरता से ले रही है. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा इस संबध में राष्ट्रीय अध्यक्ष जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी से संपर्क में हैं और रक्षा मंत्री से मिल कर मामले की कानूनी प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में संगठन ठोस कदम उठा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नीरज सिंह ने टैंकर से मानगो में किया पानी का वितरण, लोगों को मिली राहत

आक्रोश रैली में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती से राजीव कुमार, सैन्य मातृशक्ति से भावना, शर्मिला पूनम, दुर्गा वाहिनी से पूनम रेड्डी और टीम, जय हिंद क्लब से चंद्रशेखर सहाय एंड टीम, कोशिश एवं मुस्कान से हनी परिहार विश्व हिंदू परिषद से मुन्ना दुबे और हरे राम ओझा, आरएसएस से अवधेश, पुष्पेंद्र, बजरंग सेवा संस्थान से सागर के साथ-साथ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से वरुण कुमार, दीपक शर्मा, सुखविंदर सिंह, अवधेश कुमार, उमेश, सत्येन्द्र, मनोज, राजीव सिंह, हरि शंकर पांडेय, संजीव कुमार, किशोर कुमार, प्रवीण पांडे, पवन कुमार, किशोरी प्रसाद, धनंजय निर्दोष, वाईके मिश्रा, अनिल सिन्हा, नवीन कुमार, सुरेन्द्र पांडे, संजय गिरि, रणविजय सिंह, एनके पाठक, जसबीर सिंह, जीतेन्द्र कुमार, दया भूषण एवं अन्य सदस्य साकची गोलचक्कर पर इकट्ठा हो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाने की मांग की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर