Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : आधुनिक पावर द्वारा साइकिल रैली निकाल व पौधरोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

चमत्कार से नहीं होगा, केवल माकूल प्रयास से ही किया जा सकता है पर्यावरण का सरक्षण: निर्मल अग्रवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित विधुत उत्पादक कंपनी आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में 51वे विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को कर्मचारियों और ग्रामीणों ने साइकिल रैली निकालकर तथा फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एपीएनआरएल के पर्यावरण विभाग के सौजन्य से निकाली गई साइकिल रैली में कर्मचारियों और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और करीब पांच किलोमीटर तक साइकिलिंग कर साइकिल सवारों ने पर्यावरण संरक्षण के नारे भी लगाये। इससे पूर्व मुख्य अतिथि, कारखाना के निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल ने भी साइकिल सवारों के साथ स्वर में स्वर मिलाते हुए नारे लगाए और झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

 

मुख्य अतिथि निर्मल कुमार अग्रवाल ने सर्वप्रथम पौधरोपण कर उपरांत कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का बचाव किसी प्रकार के चमत्कार से नहीं होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर माकूल प्रयास करने होंगे क्योंकि मनुष्य के रहने के लिए पूरे ब्राह्मांड में सिर्फ एक धरती ही है, और केवल सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षित रह सकेगी तथा पर्यावरण शुद्ध रह सकता है। इससे पूर्व पर्यावरण विभाग के कमलेश कुमार ने पर्यवरण संरक्षण संबंधी जरुरी जानकारियां कर्मचारियों संग साझा कीं।

कंपनी के अधिकारीयों में मुख्य रूप से एमएन सिंह, राजेश शर्मा, संजीव चौधरी, एन.एस.पी. राव, अमल वैद्यया, अजय मनोहर बांगड़े, एस के परवेज, अमित सिंह, डॉ जी पी मुर्मू, विकास सिंह, कमलेश कुमार, संजीत सिन्हा, मंजीत सिंह, प्रकाश धर, मनोज आचार्य, अशोक सिंह, अर्जुन सिंह व असद परवेज ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण का कार्य सम्पूर्ण किया।

इस मौके पर कर्मचारियों व अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने तथा पर्यावरण सरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर कंपनी की ओर से कर्मचारियों, संवेदकों और उनके परिवार वालो के लिए पोस्टर, कलाचित्र, स्लोगन और रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमें जूरी द्वारा चुने गए विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व मुख्य अतिथि का स्वागत कमलेश कुमार झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मानव संसाधन विभाग के एस के परवेज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि शर्मा और रणजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर