Tatanagar Station : आरपीएफ जवान ने ऑटो चालक को बेवजह पीटा, विरोध में चालकों ने घंटों पोस्ट के सामने किया प्रदर्शन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानगर स्टेशन के पास आरपीएफ जवान के द्वारा ऑटो चालक की पिटाई कर दी गई. इस मामले से ऑटो चालक आक्रोशित हो गए. मामले में ऑटो चालको ने आर पीए एफ पोस्ट के बाहर प्रदर्शन घंटों प्रदर्शन किया. ऑटो चालक बेवजह की गई पिटाई का विरोध कर रहे थे. आरपीएफ अधिकारी से जवान बबलू कुमार बिंदु के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई.

जानकारी के अनुसार मकदुमपुर निवासी ऑटो चालक भुवर तिवारी टाटानगर रेलवे स्टेशन के ड्रॉपिंग गेट के बाहर हर रोज की तरह यात्री को लेने के लिए खड़े थे. तभी टाटानगर आरपीएफ पोस्ट में पदस्थापित बबलू कुमार बिंदु नाम के आरपीएफ जवान ने ऑटो चालक भुवर तिवारी को खदेड़ना शुरू किया. इस दौरान जवान द्वारा ऑटो चालक की पिटाई की गई, जिसमें ऑटो चालक को काफी चोटे आई और उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसकी जानकारी मिलते ही सभी ऑटो चालक टाटानगर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और पोस्ट का घेराव कर जवान पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे. आरपीएफ के पदाधिकारी द्वारा ऑटो चालकों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जाने लगा, पर ओटो चालक पिटाई करने वाले आरपीएफ जवान पर कार्रवाई की मांग पर डटे रहे.

जानकारी देते हुए पीड़ित ऑटो चालक भुवर तिवारी ने कहा ड्रॉपिंग लाइन में वे यात्रियों को लेने गए थे. तभी जवान बबलू कुमार बिंदु द्वारा बेवजह उनकी पिटाई की गई. उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया. इतना ही नहीं उनका मोबाइल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया, उन्होंने कारवाई की मांग की. वहीं जांच की बात कह कर आर पी एफ ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें