Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की योजनाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

SHARE:

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की रसोई गैस सब्सिडी योजना के लाभुकों के चयन का मानक यथाशीघ्र तय करने का अधिकारियों को दिया निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार की रसोई गैस सब्सिडी योजना के लाभुकों के चयन का मानक यथाशीघ्र तय करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह एक अति महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मकसद गरीब और वंचित परिवारों को किफायती दर पर गैस सिलेंडर देना है, ताकि वे इसका नियमित इस्तेमाल कर सकें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Delhi/Jamshedpur : रक्षा राज्य मंत्री से मिले भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले

नया हरा राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का दायरा बढ़ाने की पहल करें। इसके तहत हरा राशन कार्ड जारी करने का जो निर्धारित लक्ष्य है, उसमें बढ़ोतरी की जाय। नए लाभुकों को इस योजना से जोड़ने की दिशा में शीघ्रता से कदम उठाएं।

मुख्यमंत्री सपोर्ट योजना के स्वरूप में हो बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो पहिया वाहनों के लिए पेट्रोल क्रय पर अनुदान हेतु मुख्यमंत्री सपोर्ट योजना योजना की शुरुआत हुई थी। लेकिन, इस योजना का बेहतर परिणाम देखने को नहीं मिला है। ऐसे में इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभुक लाभ लेने के लिए आगे आएं, इसके गाइडलाइन और स्वरूप में बदलाव लाने की जरूरत है। अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने इस योजना के गाइडलाइन को सरल बनाने का निर्देश दिया, ताकि यह योजना सार्थक साबित हो।

दाल भात केंद्रों को सुदृढ़ करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को मात्र पांच रुपये में एक वक़्त का भोजन उपलब्ध कराने के लिए शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कई दाल भात केंद्र संचालित हैं। उन्होंने इन दाल- भात केंद्रों को सुदृढ़ बनाने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि इसे साफ- स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। राज्य सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा गरीब लोग इन केंद्रों में भोजन कर सकें।

धोती /लूंगी और साड़ी को पैकेट बनाकर लाभुकों को दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोना -सोबरन धोती -साड़ी वितरण योजना के तहत दिए जाने वाले धोती /लूंगी और साड़ी की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे लाभुकों को धोती /लूंगी और साड़ी को पैकेट में उपलब्ध कराएं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर