Jamshedpur : जुगसलाई ट्रॉफीक के कार्रवाई से ड्राइवरो में मचा हड़कंप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास संकट सिंह गोल चक्कर से लेकर चाईबासा बस स्टैंड तक जुगसलाई ट्रॉफीक प्रभारी राजन कुमार ने अपने दल बल के साथ छोटी गाड़ियों से लेकर बड़ी गाड़ियों पर अभियान चलाया. जहां दो चक्का वाहन और ऑटो चार चक्का वाहन एवं बड़ी वाहनों पर ओवरलोड को लेकर कई गाड़ियों में पर्ची सटाकर वार्निंग देते हुए जुर्माना वसूला.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बागबेड़ा राजेंद्र मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का हुआ विदाई समारोह

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ऑटो एवं बड़ी वाहनों के ऊपर बैठे यात्रि जो अपनी जान को जोखिम में डालकर एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं वैसे ही यात्रियों को डांट फटकार कर उन्हें वाहन से नीचे उतारा और ड्राइवर को चेतावनी देते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया. वही घटना को देखते ही ओवरलोड गाड़ियों के सूचना के बाद ड्राइवर में हड़कंप मच गया.

ट्रैफिक प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि चाईबासा बस स्टैंड के पास लगातार जाम की समस्या बनी रहती है जो आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वहीं बस एवं ऑटो के ऊपर लोग झुंड बनाकर बैठते हैं जो कानून के खिलाफ है.इस तरह की जान को जोखीम में डालने वाले ड्राइवर के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर