Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : एमजीएम में 11 साल के किशोर की खेलने के दौरान संदिग्ध मौ*त, परिजनों में छाया मातम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी जीतेन गुप्ता के 11 वर्षीय पुत्र निहाल गुप्ता की खेलने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना रविवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है. निहाल को पड़ोसियों ने अचेत अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी. सूचना पाते ही परिजन अचेत अवस्था में निहाल को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : देश के किसी भी कोने में रहें, बस 112 डायल करें मिलेगी सुरक्षा और सहायता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टीएमएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही निहाल की मौत हो गई. इस संबंध में निहाल के पिता जीतेन गुप्ता के बयान पर एमजीएम थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. पिता ने पुलिस को बताया कि निहाल घर के पास स्थित खटाल के पास खेल रहा था. वह लोहे की गेट पर अचेत अवस्था में पाया गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे पर उसकी मौत हो चुकी थी. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर