Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : तुलसी जयंती पर दो दिवसीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत ६ जुलाई को महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए तथा ७ जुलाई को विद्यालय स्तर के छात्र – छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय क्रमश: ‘ तुलसी साहित्य में लोक मंगल की अवधारणा ‘ एवं ‘श्री रामचरितमानस के आलोक में श्री हनुमान जी का चरित्र चित्रण।

प्रतियोगिता में नगर के ३ महाविद्यालयों एवं २३ विद्यालयों से कुल २२३ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुलसी भवन के अलावा बागबेडा स्थित ‘सरस्वती शिशु विद्या मंदिर’ में भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े  : Jamshedpur : गीता थिएटर की पहल थिएटर अड्डा Sunday Open Stage का दूसरा कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षक के रुप में सर्वश्री यमुना तिवारी व्यथित, डाॅ० रागिनी भूषण, डाॅ० अजय कुमार ओझा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, डाॅ. उदय प्रताप हयात, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, अरुणा भूषण ‘शास्त्री’, अशोक पाठक ‘स्नेही’, पुनम महानंद , बसंत जमशेदपुरी , शकुंतला शर्मा, अजय प्रजापति, डाॅ० संजय पाठक, अनीता निधि, ममता कर्ण, आरती श्रीवास्तव, माधुरी मिश्रा, जितेश तिवारी एवं राजेश कुमार साहु प्रमुख रहे। मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किये गये।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर