Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur Breaking Video : भालूबासा में राज्यपाल के भतीजे को पुलिस ने किस मशक्कत से छुड़ाया, प्रशासन हाय हाय के नारे लगे, लोगों में कैसा था विरोध, देखें – सबसे पहले फतेह लाइव में – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में रविवार देर शाम ओड़िशा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू और जम्बो अखाड़ा के बंटी सिंह के बीच हुए विवाद के बाद कमलेश साहू को बंधक बनाकर पिटाई की गई. महिलाओं ने भी उसकी पिटाई की.कहा जाता है कि डीएसपी से भी धक्का मुक्की हुई है. पुलिस ने पहुंचकर कमलेश साहू को मुक्त कराया. मारपीट से बुरी तरह घायल कमलेश को फिलहाल टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा की चुनावी गतिविधियां तेज़, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लेकिन उससे पहले कमलेश को आक्रोषित लोगों से छुड़ाने में पुलिस को भी विरोध के साथ मशक्कत करनी पड़ी. उसका एक वीडियो फतेह लाइव के पास भी आया है. जिसमें दिख रहा है कि कमलेश की काफी पिटाई हुई. उसे हेलमेट पहनाकर पुलिस ने निकाला और गाड़ी में चढ़ाया. इस दौरान महिलाओं में आक्रोश देखा जा सकता है. महिलाओं ने प्रशासन पर साथ देने का आरोप लगाकर हाय हाय के नारे लगाए. वीडियो से यह तो साफ है की मौके पर कितना बवाल हुआ होगा. महिलाएं बोल रही हैं कि कमलेश को मुंह दिखाते हुए ले जाएं. इसके साथ ही वह कह रही हैं कि घर में आकर महिलाओं से दुर्व्यवहार किया था. बहरहाल, पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर