फतेह लाइव, रिपोर्टर.
पूर्वी सिंहभूम राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर पवन कुमार बबलू बनाए गए हैं। उपरोक्त पद पर झारखंड प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने उपरोक्त मनोनयन किया है। मनोनीत करते हुए सुनीत शर्मा ने आशा व्यक्त किया है कि पवन कुमार बबलू के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन काफी मजबूत होगा।
साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी और 231 पंचायतवार सभी कमेटियों का गठन समय सीमा पर पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। उपरोक्त नियुक्ति देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मजबूत होते ही हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूती मिलेगी। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी को पूर्ण सहयोग देने का भी निर्देश जारी किया।




































