Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Dhanbad : उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया कला भवन का निरीक्षण

SHARE:

कला भवन के रेनोवेशन, मल्टी जिम में उपकरण लगाने, रख-रखाव करने समेत कई अन्य बिंदुओं पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धनबाद की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित कला भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कलाभवन स्थित इंडोर स्टेडियम, मल्टी जिम, ओपन थिएटर, कार्यालय कक्ष समेत पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कलाभवन की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पूरे कला भवन के रिनोवेशन हेतु एस्टीमेट तैयार करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कला भवन परिसर में जल जमाव की शिकायत को लेकर भी कार्यपालक अभियंता को समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पुण्यतिथि पर याद किए गए वीर शहीद किशन दुबे

वहीं मल्टी जिम हेतु आए उपकरण को जल्द लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने कला भवन को कार्यक्रम हेतु बुकिंग की जानकारी, आय-व्यय, ऑडिट साफ-सफाई समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान निदेशक डीआरडीए सह विशेष कार्य पदाधिकारी राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल चंदन कुमार, केयर टेकर मौजूद रहें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर