Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Baridih Gurudwara : अमृतपान करके दुबारा गुरु वाले बने कुलदीप सिंह

SHARE:

बलविंदर सिंह और निर्मल सिंह भी खालसा सजे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव प्रत्याशी सरदार कुलदीप सिंह दोबारा अमृतपाण करके गुरु वाले बन गए हैं। अपनी भूल बख्शा ली है। सिखों के महान तख्त हरमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार एवम हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह ने तनख्वाह (धार्मिक सजा) पूरी करने के बाद सिरोपा देकर सम्मानित किया। इससे पहले उन्हें चौपाई शाह के पाठ 51 बार करने, आधा घंटा जोड़े घर और आधा घंटा लंगर घर में सेवा करने तथा ₹501 की रसीद कटाने की तनख्वाह लगाई गई। बारीडीह की प्रधानगी पद की धार्मिक परीक्षा में उनके विरोधियों ने कुछ आरोप लगाए थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Ranchi : झारखंड में समय से पहले हो सकता है विधानसभा चुनाव, भारत निर्वाचन आयोग की बैठक में मिले संकेत

उन्होंने जत्थेदार को लिखित रूप से अज्ञानता में बताई और दंड लगाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अब गुरुमुखी पर ज्यादा ध्यान देंगे। उन्होंने अपने नितनेमी होने का भी दावा किया और पांच प्यारों के सम्मुख पेश हुए। कुलदीप सिंह के अनुसार उसके खिलाफ विरोधियों ने झूठे आरोप लगाए हैं।

जत्थेदार सिंह साहब बलदेव सिंह के साथ ही एडिशनल हेड ग्रंथी भाई दिलीप सिंह, सीनियर मीत ग्रंथी भाई परशुराम सिंह, मीत ग्रंथी भाई जसवंत सिंह, मीत ग्रंथी भाई अमरजीत सिंह ने पंथिक कार्रवाई की। कुलदीप सिंह के अतिरिक्त बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार बलविंदर सिंह एवं टीनप्लेट कमेटी के पूर्व ओहदेदार सरदार निर्मल सिंह ने भी अमृतपाण किया और खालसा सज गए।

 

 

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर