Breaking News
Jamshedpur : बारीडीह मार्केट में आर्ट वर्ल्ड स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, फोटोग्राफी और कला को मिलेगी नई पहचान Ganesh Puja : सोनारी श्री गणेश पूजा पंडाल में बबन राय एवं अमित श्रीवास्तव ने की आराधना Jamui Sadar Hospital: जमुई सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बीच गुल हुई बिजली, टॉर्च-मोबाइल की रोशनी में करनी पड़ी सर्जरी Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनन पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स सेल, चेकनाकों से होगी खनिज लदे वाहनों की निगरानी Maoist Surrender : ‘बीमार है असीम, मौत मंजूर लेकिन सरेंडर नहीं’- सचिन मार्डी के खुलासे से माओवादी संगठन की अंदरूनी तस्वीर आई सामने Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी में बह रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने बचाया
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद ने अपना 69 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा तुलसी भवन में परिषद के ६९ वाॅ स्थापना दिवस के अवसर पर ” पावस काव्य संध्या ” का आयोजन एवं स्व. भिखारी ठाकुर के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा , परिषद अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी की अध्यक्षता एवं संयुक्त सचिव डाॅ० वीणा पाण्डेय भारती के संचालन में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डाॅ. अंगद तिवारी उपस्थित रहे । मौके पर कोष सचिव डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया । परिषद अध्यक्ष डॉ प्रसेनजित तिवारी ने स्व भिखारी ठाकुर के भोजपुरी समाज हेतु अनन्य योगदान पर विस्तृत विवेचना की।

 

यह भी पढ़े : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के चार छात्रों का 5 लाख के पैकेज पर स्टूडेंट रिलेशन ऑफिसर पद पर चयन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रजवलन एवं श्रीमती माधवी उपाध्याय के सस्वर सरस्वती वंदना से हुआ –
“जगत व्यापिनी के जय जय हो
हँस वाहिनी के जय जय हो
मातु शारदा अइसन वर द
बुद्धि, विवेक, ज्ञान से भरि द
साहस, सील, हिया में भरि द
संयम, साँच नेह के वर द ।”

इसके बाद प्रधान सचिव डाॅ अजय ओझा ने परिषद के 69 वें स्थापना दिवस पर प्रस्तुत अपने प्रतिवेदन में परिषद के इतिहास, क्रिया कलाप, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला । तत्पश्चात् कार्यक्रम के दुसरे सत्र ‘पावस काव्य संध्या’ के अन्तर्गत उपस्थित रचनाकारों ने पावस ऋतु के विभिन्न रुपों से सम्बंधित अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की । काव्य पाठ करने वालों में सर्वश्री /  राजेन्द्र साह ‘राज’, शीतल प्र. दूबे , विनय कुमार श्रीवास्तव, यमुना तिवारी ‘व्यथित’ , कैलाश नाथ शर्मा ‘ गाजीपुरी’ , हरिहर राय चौहान, डाॅ. उदय प्रताप हयात, आरती श्रीवास्तव , निवेदिता श्रीवास्तव, माधवी उपाध्याय, डाॅ० अजय ओझा, शशि ओझा ‘शशि’, सुस्मिता सलिलात्मजा, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, ब्रज मोहन राय ‘देहाती’, रीना सिन्हा, उषा झा, उपासना सिन्हा , पुनम सिंह , पुनम शर्मा ‘स्नेहिल’ प्रमुख रहे ।

काव्य पाठ के बाद मुख्य अतिथि डाॅ. तिवारी जी ने अपने उदबोधन में भोजपुरी में एह तरह के साहित्यिक आयोजन देखि प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भोजपुरी भाषियों को एक परिवार की तरह एकजुटता बनाये रखने पर बल देते हुए ऐसे कार्यक्रमों को करते रहने तथा नए लोगों को इससे जोड़ने की बात कही । अंत में परिषद के सचिव कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने इस सफल आयोजन के लिए उपस्थित लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया । इसके बाद सामुहिक राष्ट्रगान के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर