Haldipokhar : गोप पाड़ा में पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट, 6 घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर गोप पाड़ा में किसी बात को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई. मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि महिला सुखी गोप समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना में तीन लोगों की स्थिति की गंभीरता को देखकर पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में भर्ती कराया गया है. महिला को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बिरसानगर में घर से बाहर जाने से मना किया तो किया सुसाईड

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुरानी रंजिश में हुई घटना
मामला के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ समय से दो गुटों में किसी बात को लेकर आपसी अनबन चल रही थी. इस बीच शुक्रवार की शाम मारपीट में बदल गई. आदित्यपुर दिल्ली बस्ती के रहने वाले राजू गोप अपनी बहन और जीजा को हल्दीपोखर छोड़ने आए थे. मारपीट के दौरान कार का शीशा भी तोड़ दिया गया.

ये हुए हैं घायल
घायलों में महिला सुखी गोप, श्याम पदों गोप, बीरबल गोप, राहुल गोप जयदेव गोप, राजू गोप आदि शामिल हैं. शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर कोवाली पुलिस की ओर से घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें