गोविंदपुर के पटेल भवन में एक दिवसीय बूथ सम्मेलन में शामिल हुए विधायक
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा छोटा गोविंदपुर के पटेल भवन में एकदिवसीय बूथ सम्मेलन के तेहत अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्र के बुद्धिजीवी भी शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की कार्यकर्ता मकान की नींव की तरह होते हैं. जो मकान को मजबूती प्रदान करते हैं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. विधायक ने और कहा कि कोविद रहने के बावजूद जुगसलाई विधानसभा में जो तेजी से विकास हुआ है.
यह भी पढ़े : Jamshedpur : अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित
वह उनके सेवक बनने से पहले आज तक नहीं हुआ था यह सब क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही संभव हुआ है. मौके पर जिला परिषद सदस्य परितोष कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद , सीपीआई के शिभाधार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय जनता दल के अरविंद ठाकुर, आम आदमी पार्टी के बलराम, मनोज यादव, प्रकाश दुबे, सुनील सिंह, विकास कुमार, सत्यम सिंह, आनंद मिश्रा ,संतोष यादव, संतोष विश्वकर्मा, विमलेश कुमार, उमाशंकर कुमार, सैयद हक, माधुरी देवी ,कविता देवी, मीना देवी, आशा देवी, बैसाखी देवी, बुलबुल दास, उप मुखिया विभा सिंह, जगत सोरेन, शिवलाल लोहरा,चंदन पांडे, लक्ष्मण मुंडा, बालाजी भगत, दिनेश सिंह, सन्नी सिंह आदि उपस्थित थे.




































