Jamshedpur : मानगो में स्कूटी लेकर भाग रहे चोर ने टाइगर मोबाइल जवान पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, लोगों ने की पिटाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू सर्दुल फैक्ट्री के पास रविवार देर शाम स्कूटी चोरी कर भाग रहे एक युवक ने टाइगर मोबाइल के जवान पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी. घटना के बाद सूचना पाकर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाना ले गई जहां युवक से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सर्दुल कंपनी के पास से स्कूटी चोरी कर भाग रहा था.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मानगो में हथियारों से लैस युवकों ने मोहर्रम का चंदा मांगा, बेस बेल्ट से सिर फोड़ा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसकी सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल का जवान मौके पर पहुंचा और पीछा कर युवक को धर-दबोचा. पुलिस से बचने के डर से युवक ने टाइगर मोबाइल के जवान पर चाकू से हमला करने लगा जिसमें टाइगर मोबाइल का जवान बाल- बाल बच गया. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें