WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रघुवर दास के साहेबजादे ललित दास पर अभी तक क्यों नहीं हुई कार्यवाही : डॉ अजय, कहा – भाजपा राज में पीड़ितों को नही मिला न्याय, बैकुंठ प्रधान का हुआ तबादला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्व सांसद एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा राज में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, बल्कि उन्हें सजा दी जाती है, यही भाजपा का चाल और चरित्र है। उन्होंने कहा कि ओडिशा राजभवन के कर्मचारी बैकुंठ प्रधान ने राजपाल रघुवर दास के साहबजादे ललित दास पर 7 जुलाई को उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े : Phone Battery : अपने मोबाइल में सिर्फ इन दो सेटिंग को करे बंद….2-3 घंटे ज्यादा चलेगी बैटरी!

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिसकी शिकायत बैकुंठ प्रधान ने विभागीय उच्च अधिकारियों सहित राजपाल को भी थी। रघुवर दास ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन रघुवर दास ने अपने बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। बल्कि आनन फानन में बैकुंठ प्रधान का तबादला अचानक गृह विभाग में कर दिया गया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा शासित राज्यों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है। यही भाजपा का चाल और चरित्र है।

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। रघुवर दास के मुख्यमंत्री काल में जब एक पीड़ित व्यक्ति ने न्याय की गुहार लगाई, तो भरी सभा में उस पीड़ित व्यक्ति को रघुवर दास बेइज्जत कर भगा दिया गया। वहीं भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में कई घटनाएं है, जब पीड़ितों को न्याय नहीं मिला। बल्कि सरकार को बदनाम करने के आरोप में सजा दी गई। उन्होंने कहा कि ओडिशा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रघुवर दास के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर