WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा बाजार में गुलाबचंद ज्वेलर्स की दुकान से एक दर्जन अंगूठी लेकर युवक फरार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कदमा बाजार स्थित गुलाबचंद ज्वेलर्स में मंगलवार को बाइक से पहुंचे युवक ने दुकान से सोने की 12 अंगूठी लेकर फरार हो गया. घटना मंगलवार दोपहर 1.25 बजे की है. जब-तक दुकानदार गुलाबचंद सोनी दुकान से निकलकर युवक की तलाश करते, वह बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. 12 अंगूठी की कीमत करीब लगभग 1.20 लाख रुपये है. इस संबंध में गुलाबचंद सोनी ने कदमा थाना में शिकायत की है. शिकायत मिलने पर कदमा थाना की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की तस्वीर मिली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : यूपी बरेली से धोखाधड़ी मामले में अंशुल गुप्ता गिरफ्तार, साकची पुलिस लेकर आ रही है शहर

Gambhir Car Associate Motion Ads

जानकारी मिलने पर गुलाबचंद सोनी के घरवाले भी दुकान पहुंचे. गुलाबचंद सोनी के बेटे रवि सोनी ने बताया कि युवक लाल रंग की एवेंजर बाइक से दुकान पहुंचा था. दुकान में घुसने पर भी उसने सिर से हेलमेट नहीं निकाला. दुकान में घुसने के बाद पहले उसने सोने की अंगूठी लेने की बात कही. इसके बाद उसने कहा कि कीमत वह एटीएम कार्ड से करेगा. पापा (गुलाबचंद सोनी) ने 12 अंगूठी से भरा बॉक्स युवक को दिखाया. इसके बाद उसने सोने का चेन दिखाने को कहा. पिता चेन निकालने अंदर गये, इसी बीच बदमाश सभी 12 अंगूठी लेकर फरार हो गया. हालांकि उसका एटीएम कार्ड दुकान में छूट गया. इधर, पुलिस के अनुसार बदमाश की तलाश की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर