Breaking News
Jamshedpur Tmh : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और मदद लेने के प्रति किया जागरूक Jamshedpur/Burnpur : SPSB इंटर-स्टील प्लांट चेस चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील रही उपविजेता Tata Ev : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन GIRIDIH POLICE ACTION : सुपारी कांड – 48 घंटे में मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप Dhanbad Acb Action : रिश्वतखोरी पर शिकंजा – रिश्वत लेते साइबर थाना का दारोगा गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा Jamshedpur : आशा लकड़ा के आगमन पर भाजयुमो ने किया स्वागत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उलीडीह में फायरिंग की झूठी घटना बनाने वाले सहित दो को भेजा गया जेल, देशी पिस्तौल व जिन्दा गोली बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित कब्रिस्तान के पास शुक्रवार देर रात शदाब पर फायरिंग की घटना झुठी निकली। शदाब ने कर्जदारों से बचने के लिए खुद पर फायरिंग की झुठी कहानी रची थी. इस संबंध में पुलिस ने आरोपी शदाब और उसके साथी अलिम हुसैन को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मानगो में साढ़े 3 साल की मासूम से गलत करने वाले टेम्पो चालक को भेजा गया जेल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल और दो जिंदा गोली भी बरामद की है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी सह प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शदाब ने कई लोगों से लाखों रुपये ले रखे थे जिसे वह वापस नहीं लौटा पा रहा था। इसी से बचने के लिए शदाब ने अपने साथी अलिम के साथ मिलकर अपनी कार में फायरिंग की और पुलिस को गुमराह करने के लिए झुठी कहानी रच डाली।

कपाली के युवक से भाड़े पर लिया था हथियार
एसपी ने बताया कि शदाब जमीन का कारोबार करता था। उसने कई लोगों को जमीन दिलाने के लिए 70 लाख रुपये ले रखे थे। यह रुपये वह शहादत खान को दे दिए थे। शहादत खान भी जमीन का कारोबार करता है। वह शदाब को जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा था जिससे शदाब पर काफी दबाव पड़ने लगा. उसने अपने साथी अलिम के साथ मिलकर वारिस नामक युवक से पांच हजार रुपये के किराए पर हथियार लिया। सबसे पहले उसने अलिम के साथ मिलकर अपनी कार में फायरिंग करवाई और पुलिस को इसकी सूचना दी। देर रात उसने पुलिस को फोन कर फायरिंग की घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. तलाशी के क्रम में पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया। पुलिस ने जब आस-पास सीसीटीवी की जांच की तो उसमे पुलिस को घटना से संबंधित साक्ष्य नहीं मिले।

शहादत को फंसाने की थी तैयारी
एसपी ने बताया कि शदाब यह सारा आरोप शहादत खान पर डालने वाला था। शहादत खान ने ही शदाब के रुपये फंसाकर रखे थे. एसपी ने बताया कि शहादत खान की भुमिका भी संदिग्ध है इसलिए पुलिस उसे भी बुलाकर पूछताछ करेगी। फिलहाल आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर